फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आपके घर पर पहुंचेगा ड्राइविंग लाइसेंस, लागू हो गई ये नई सुविधा

Thu, 18 Oct 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए आपको आरटीओ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डीएल सीधे घर पहुंचेगा।

विज्ञापन


आरटीओ डीसी पठोई ने ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों के पते पर डाक से भेजने के आदेश अधिकारियों को दिए हैं।

 

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में ज्यादातर आवेदकों को आरटीओ से ही लाइसेंस दे दिया जा रहा है, जो गलत है। अगर ऐसा मामला सामने आता है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

Trending Videos

रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने के लिए आरटीओ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे

अब आपको वाहन की रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने के लिए आरटीओ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। परिवहन विभाग की वेबसाइट के जरिये घर बैठे रजिस्ट्रेशन फीस जमा करा सकेंगे।
 
इसके अलावा वाहन का फिटनेस सर्टिफिकेट, पंजीयन नवीनीकरण आदि कार्य के लिए भी ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे। बुधवार से आरटीओ में इस नई व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। 

आरटीओ डीसी पठोई ने बताया कि कार्यालय में वर्ष 2015 में ऑनलाइन लाइसेंस आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। बाद में मोटर वाहन कर ऑनलाइन जमा कराने की भी सुविधा दी गई थी। 
विज्ञापन

पंजीयन विवरण ऑनलाइन हासिल कर सकेंगे

अब वाहन स्वामी पंजीयन विवरण ऑनलाइन हासिल कर सकेंगे। इसके अलावा वाहन का फिटनेस सर्टिफिकेट व उसकी द्वितीय प्रति के अलावा रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण व वाहन में वैधानिक परिवर्तन की सुविधाएं भी मिलेंगी।
 
आरटीओ ने बताया कि इससे कार्य तेजी से होगा। लोगों को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। बताया कि परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर लॉगिन कर ऑनलाइन ही वाहन स्वामी संबंधित फीस जमा करा सकेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें