जिस उम्र में खिलाड़ी पावर लिफ्टिंग जैसे खेल से सन्यास लेने की सोचते हैं, उस उम्र में एक ड्राइवर अपने कॅरियर की शुरुआत कर रहा है।
शुरुआत भी इतनी धमाकेदार कि पिछले चार-पांच माह में ही उसने कई राष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर लिए। अब वह 13 और 14 अगस्त को केरल में होने वाली सीनियर नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने की तैयारियों में जुटा है।
देहरादून के तपोवन नालापानी निवासी शहैदा हुसैन काजमी (41 वर्ष) स्वास्थ्य महानिदेशालय में ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं। शुरुआत से ही उन्हें बॉडी बिल्डिंग और वेट लिफ्टिंग का शौक था। लेकिन परिवार और नौकरी की जिम्मेदारियों के कारण वह इसके लिए समय नहीं निकाल पाए।