फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में होली के दिन दोपहर एक से पांच बजे तक होगी पेयजल की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विकासनगर। होली के दिन पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल संस्थान ने विशेष तैयारी की है। सोमवार को दोपहर एक से पांच बजे तक घरों में पानी की आपूर्ति की जाएगी। रविवार को जल संस्थान के कर्मचारी दिनभर नलकूपों की मरम्मत के कार्य में जुटे रहे। कोई फाॅल्ट आने पर उसे तत्काल दूर करने के लिए कर्मचारी सोमवार को दिनभर फील्ड में रहेंगे।

विकासनगर जल संस्थान क्षेत्र के 18 हजार घरों में पानी की आपूर्ति करता है। पेयजल व्यवस्था पांच नलकूप, तीन मिनी नलकूप और पांच ओवरहैड टैंक पर निर्भर है। जल संस्थान के सहायक अभियंता जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि सुबह के समय एक घंटे पानी की आपूर्ति कम की जाएगी। नौ बजे के बजाय आठ बजे तक पानी की आपूर्ति होगी। होली खेलने के बाद दोपहर एक बजे से पांच बजे तक लगातार पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं। फील्ड स्टॉफ की ड्यूटी लगा दी गई है। अवर अभियंता भी लगातार फील्ड में रहकर नलकूपों पर नजर रखेंगे। कोई भी फाल्ट आने पर तत्काल दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता मोहम्मद अरशद ने बताया कि सब स्टेशन पर कर्मचारी तैनात रहेंगे, जो लगातार फीडरों के लोड को चेक करेंगे। विद्युत आपूर्ति बाधित न हो यह सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें