फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश के 12 शहरों की प्यास बुझाने को 1200 करोड़ की पेयजल योजनाएं, पेयजल निगम को मिला ए-ग्रेड

Fri, 06 Sep 2024 11:47 AM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

वर्ल्ड बैंक के पूर्व के प्रोजेक्ट समय से पूरे होने पर पेयजल निगम को ए-ग्रेड मिला। इस आधार पर ही वर्ल्ड बैंक ने 12 शहरों को बजट देने के लिए प्रस्ताव मांगा था।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य के 12 शहरों में पेयजल किल्लत दूर करने के लिए वर्ल्ड बैंक 1200 करोड़ रुपये देगा। पेयजल निगम ने इसका प्रस्ताव भेज दिया है। जल्द ही वर्ल्ड बैंक की टीम इस संबंध में बातचीत करने आएगी। वर्ल्ड बैंक ने पूर्व में हरिद्वार, देहरादून, हल्द्वानी में पैरी अर्बन क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं के लिए 1200 करोड़ दिए थे।

विज्ञापन


सभी जगहों पर समय से काम पूरे हुए। इस आधार पर वर्ल्ड बैंक ने देशभर में उत्तराखंड को ए-ग्रेड से नवाजा। इस ग्रेड के मिलने से वर्ल्ड बैंक 1200 करोड़ रुपये की योजनाएं और उत्तराखंड को देगा, जिस पर सैद्धांतिक सहमति बनने के बाद अब पेयजल निगम ने प्रस्ताव भेज दिया है। इस प्रस्ताव के लिए वर्ल्ड बैंक को मुख्यालय की अनुमति की जरूरत नहीं होगी।

परफॉर्मेंस के आधार पर भारत स्थित कार्यालय से ही यह बजट जारी हो जाएगा। मुख्य अभियंता संजय सिंह ने बताया कि पहले ये शहर भी जायका की योजना के तहत 38 शहरों की पेयजल योजनाओं के लिए प्रस्तावित किए गए थे लेकिन वहां केवल 18 को ही अनुमति मिल पाई है। इसलिए इनमें से 12 को वर्ल्ड बैंक से प्रस्तावित किया गया है।

गैरसैंण में सिंचाई विभाग के बांध से मिलेगा पेयजल

विज्ञापन

गैरसैंण में पेयजल की भारी किल्लत है। ग्रीष्मकालीन राजधानी होने के चलते भविष्य में पेयजल की और भी मांग बढ़ेगी। गैरसैंण के लिए रामगंगा पर सिंचाई विभाग बांध बना रहा है। इसी बांध से गैरसैंण के लिए पेयजल निगम भी प्रोजेक्ट बनाएगा। यह प्रोजेक्ट देहरादून की सौंग बांध परियोजना की भांति होगा। इससे गैरसैंण में पेयजल किल्लत दूर हो जाएगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अतिथि शिक्षिकाओं के लिए खुशखबरी...अब मिलेगा मातृत्व अवकाश, शिक्षा सचिव ने जारी किए आदेश

इन शहरों में बनेंगी पेयजल की योजनाएं

-भवाली

-भीमताल

-गैरसैंण

-थराली

-पुरोला

-नौगांव

-चिन्यालीसौड़

-सेलाकुई

-रामपुर, रुड़की

-जसपुर

-लालपुर

-दिनेशपुर

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें