फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 से अधिक गांवों की पेयजल लाइनों का होगा विस्तारीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका विकासनगर के आसपास के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को अब आए दिन होने वाली पेयजल किल्लत से जूझना नहीं पड़ेगा। इसके लिए जल संस्थान पेरी अर्बन स्कीम के तहत 48.88 करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण अंचलों की पेयजल योजनाओं का नए सिरे से पुनगर्ठन करने जा रहा है। इस स्कीम में विकासनगर के आसपास के 20 से अधिक गांवों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि विकासनगर प्रखंड के ग्रामीण अंचलों में करीब पांच दशक पूर्व पेयजल लाइनें बिछाई गई थीं, लेकिन ये पेयजल लाइनें अब आबादी के हिसाब से छोटी पड़ने लगी हैं। इस कारण आए दिन क्षेत्र में पानी की किल्लत बनी रहती है। साथ ही कई इलाकों में लाइनें चोक भी पड़ी हुई हैं। इससे अक्सर लोगों को लो प्रेशर की समस्या से परेशान होना पड़ता है। ऐसे में अब प्रदेश सरकार इन ग्रामीण अंचलों में पेरी अर्बन स्कीम के तहत नए सिरे से पेयजल लाइनें बिछाने जा रही है। इन पेयजल लाइनों के विस्तारीकण के तहत गांव-गांव में नए ट्यूबवेल और ओवरहैड टैंक का निर्माण भी किया जाएगा।
जल संस्थान के सहायक अभियंता एपी सिंह ने बताया कि पेयजल योजना निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है। जल्द ही निविदाएं आमंत्रित कर पेयजल लाइनों के विस्तारीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

----
योजना के तहत इन गांवों को मिलेगा लाभ
जल संस्थान की इस योजना के तहत मेहूंवाला, पृथ्वीपुर, अंबाड़ी, जीवनगढ़, भोजावाला, बरोटीवाला, बुलाकीवाला, बदामावाला, मेहूंवाला खालसा, नवाबगढ़ समेत 20 से अधिक गांवों में नई पेयजल लाइनें बिछाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें