फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुर रोड हादसा: यह है हादसे की असली वजह, दो युवकों की हुई मौत, कहानी सुन उड़ गए पुलिस के होश

Tue, 11 Dec 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
car accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजपुर रोड पर हुए भीषण हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि चालक रोहित कुमार शराब पीकर तेज गति से गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण उसने नियंत्रण खो दिया और कार पलट गई।

विज्ञापन


हादसे में दो युवकों की मौत और चालक समेत तीन लोग घायल हो गए थे। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने और घायलों के रक्त नमूनों में उनके शराब के नशे में होने की बात का पता चला है। 
 

कहानी सुन उड़ गए थे पुलिस के होश

हादसे के बाद पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि ये लोग सभी करीब नौ बजे घरों से चले थे। इसके बाद उन्होंने देर रात करीब तीन बजे तक मैगी प्वाइंट के पास शराब पीकर पार्टी की। इस पर कुछ दोस्तों ने घर चलने की बात की तो वे शहर की ओर चल दिए। इसके बाद वे कुछ देर राजपुर बाजार में रुके और फिर कार को तेजी से दौड़ाते हुए शहर की ओर बढ़ने लगे। इसी बीच साईं मंदिर के पास हादसा हो गया।
 
हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को जो कहानी बताई उससे सभी के कान खड़े हो गए। कार का कई फीट हवा में उछलते हुए उसका पिछला हिस्सा पहले एक पेड़ से टकराया और फिर सड़क पर आ लगा। इस तरह पीछे बैठे रोहित, नीरज की तो मौत हो गई।
 
विज्ञापन

न सिर्फ शराब पी बल्कि गाड़ी को भी बेतहाशा तेज गति से चलाया

हादसे में ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के वक्त गाड़ी के अगले हिस्से के दोनों एयरबैग खुल गए थे, जिससे रोहित और अदिति की जान बच गई।

एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि मामले में चालक की लापरवाही सामने आ रही है। उसने न सिर्फ शराब पी बल्कि गाड़ी को भी बेतहाशा तेज गति से चलाया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें