फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजे दीवान, गूंजे शबद कीर्तन

विज्ञापन
अजीतनगर स्थित गुरुद्वारे में गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर शबद कीर्तन करते हजूरी रागी और मौजूद सं? - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व बृहस्पतिवार को पछवादून के तमाम गुरुद्वारों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह गुरु का दरबार सजा, जहां देर शाम तक मत्था टेकने संगत उमड़ती रही। दिनभर शबद-कीर्तन गूंजे तो दोपहर से लंगर बरता गया।
विज्ञापन

अजीतनगर स्थित गुरुद्वारे में हजूरी रागी ज्ञानी सोहन सिंह, कथावाचक ज्ञानी हरकीरत सिंह, और ज्ञानी प्रीतम सिंह ने शबद कीर्तन और गुरुबाणी का गायन करके संगत को निहाल किया। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार गुरजीत सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने 42 वर्ष की अल्प आयु में देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योच्छावर कर दिया। डाकपत्थर, छरबा, खुशहालपुर स्थित गुरुद्वारे में भी शबद कीर्तन कर गुरु की महिमा का बखान किया गया। यहां भी सुबह से शाम तक गुरुद्वारे में मत्था टेकने वालों का आना-जाना लगा रहा। इस मौके पर सचिव हरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, बचित्तर सिंह, दयाल सिंह, बलबीर, इंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें