I
IIश्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज की ओर से चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कोरोना वायरस पर आधारित बेहतर मॉडल तैयार करने के लिए डॉ. तितिक्षा रावत और विभूति सादवार्ती को प्रथम पुरस्कार दिया गया। वहीं, पैरा साइटिक एग्स इन स्टूल-रुटीन एंड माइक्रोस्कोपी विषय पर मॉडल तैयार करने के लिए सहानी धवन और संजीवनी रांगड़ की टीम को द्वितीय और हाइपरसेंसिटिविटी रिएक्शन्स पर मॉडल तैयार करने पर अनुष्का सालर और अंशुल गर्ग की टीम को तीसरा स्थान मिला। एसजीआरआर आईएमएचएस के निदेशक डॉ. मनोज गुप्ता ने कहा कि मेडिकल छात्रों ने महत्वपूर्ण विषयों पर मॉडल तैयार किए हैं। इसमें ज्ञान और रचनात्मकता की झलक दिखाई दी है। इस मौके पर डॉ. पुनीत ओहरी, डॉ. सुमन बाला, डॉ. सुलेखा नौटियाल आदि मौजूद रहे।I