I
IIअभिभावक एकता समिति ने बुधवार को प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि रोकने के लिए मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा। समिति के संरक्षक लव चौधरी ने कहा कि निजी स्कूलों में हर साल फीस बढ़ाकर अभिभावकों की जेब पर बोझ डाला जाता है। महंगाई के कारण काफी बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि बच्चों और अभिभावकों की शिकायतों के निस्तारण के लिए संयुक्त कमेटी बनाई जाए। एक परिवार के एक से अधिक बच्चों की फीस 50 प्रतिशत माफ की जाए। इसके अलावा अन्य कई मांगें रखीं।I