फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डॉ. सुजाता संजय का नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिलाओं के स्वास्थ्य पर किए 250 से अधिक रेडियो टॉक शो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

देहरादून। महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए काम कर रहीं एक प्राइवेट मैटरनिटी सेंटर की महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता संजय ने स्वास्थ्य विषयों पर 250 से ज्यादा रेडियो टॉक शो पूरे कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके लिए उनका नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। इससे पहले साल 2017 में भी उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाई थी जब उन्होंने 187 से ज्यादा निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविरों का आयोजन कर 5500 से ज्यादा महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ दिया था। डॉ. सुजाता ने वर्ष 2015 में यह अभियान शुरू किया था जिसका उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने बताया कि रेडियो एक ऐसा माध्यम है जो दूरस्थ इलाकों तक आसानी से पहुंचता है। इसी वजह से उन्होंने इसे अपने मिशन का केंद्र बनाया। अपने रेडियो कार्यक्रमों में डॉ. सुजाता मासिक धर्म स्वच्छता, गर्भावस्था देखभाल, स्तन कैंसर जागरूकता, प्रजनन स्वास्थ्य और पोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरल भाषा में जानकारी देती हैं। डॉ. सुजाता ने कहा कि संसाधनों की कमी और सामाजिक झिझक की वजह से महिलाएं अक्सर अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को अनदेखा कर देती हैं। रेडियो के माध्यम से हम हर वर्ग की महिलाओं तक सही जानकारी पहुंचा सकते हैं जिससे वे समय पर उपचार ले सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें