फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डॉ. रविंद्र कुमार सैनी को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

सेलाकुई। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजभवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर के प्रधानाचार्य डॉ. रविंद्र कुमार सैनी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। राज्यपाल ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर किए जा रहे काम के लिए डॉ. रविंद्र सैनी की प्रशंसा की। इस अवसर पर डॉ. रविंद्र सैनी ने हारमोनियम के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संबंध में भजन प्रस्तुत किया। उन्होंने भजन के माध्यम से समाज को संदेश दिया कि बेटे के साथ-साथ बेटियों का भी उतना ही सम्मान होना चाहिए क्योंकि बेटा बेटी बराबर है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें