फोटो
साहिया। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज साहिया में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को गौरा देवी कन्या धन योजना और पोषण योजना की जानकारी दी गई। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की जानकरी दी गई। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर परोसे और छात्राओं को इन्हें बनाने की जानकारी दी। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना देहरादून से आई रिचा शर्मा और नीशु पांडे ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपनी सुरक्षा, शिक्षा, स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर बिंदु मोर्या, फूल देवी और प्रधानाचार्य वंदना आदि ने बालिका दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अनीता चौहान, नीता तोमर, सबिता, सीमा, बनीता, कविता, अर्चना, कला, पूनम, तुलसा देवी आदि उपस्थित रही। संवाद