फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डॉ. रामवीर को मिला राष्ट्रीय लाइब्रेरियन पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iउत्तरांचल विश्वविद्यालय के लाइब्रेरियन डॉ. रामवीर तंवर को राष्ट्रीय लाइब्रेरियन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार सामुदायिक विकास में पुस्तकालयों की भूमिका के लिए दिल्ली में आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान प्रदान किया गया। डॉ. तंवर ने इस सम्मान के लिए सतिंदर कौर रामदेव मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो. जगतार सिंह और पुरस्कार समिति की सराहना की। उन्होंने पुस्तकालयों को सीखने और सामुदायिक विकास के लिए महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए अपने समर्पण की पुष्टि की। उन्होंने अपना यह पुरस्कार विवि के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी, उपाध्यक्ष अंकिता जोशी, कुलपति प्रो. धर्म बुद्धि, प्रो-वाइस चांसलर प्रो. राजेश बहुगुणा को समर्पित किया।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें