फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कृषि मंडी से आढ़ती का लोडर चुराने वाला चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। कृषि मंडी से आढ़ती का लोडर चुराने वाले सहारनपुर निवासी चोर को कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नौ मार्च से 10 मार्च के बीच कोतवाली क्षेत्र स्थित कृषि मंडी से एक आढ़ती का लोडर चोरी हो गया था। 11 मार्च को आढ़ती ने पुलिस को लोडर चोरी की तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि चोर की धरपकड़ के लिए पुलिस और एसओजी की टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी कैमरा की फुटेज से आरोपी की पहचान की। बताया कि टीम ने आरोपी को जैन चाय बागान के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना नाम सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र निवासी आशिक बताया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने लोडर चोरी कर विकासनगर में ही जंगल में छिपा दिया था। वह सहारनपुर चला गया था। लोडर बेचने के लिए वापस आया था। बताया कि आरोपी की निशानदेही पर लोडर बरामद कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें