डीएवी (पीजी) कॉलेज के जन्तु विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पुष्पेंद्र कुमार शर्मा को उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए एंटोमोलॉजिस्ट ऑफ द ईयर-2025 अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान परभक्षी कीटों की विविधता व उनके व्यवहार पर किए गए शोध के लिए प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उन्हें हरिद्वार में राष्ट्रीय जल संरक्षण विषय पर आयोजित सेमिनार में दिया गया। यूकोस्ट के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में देशभर के विशेषज्ञों ने जल संरक्षण के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान डॉ. रविन्द्र पुरी महाराज, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, प्रो. बीडी जोशी, सुनील बत्रा, डॉ. संजय माहेश्वरी, डॉ. विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।