मसूरी होटल एसोसिएशन ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर देहरादून-मसूरी-किमाड़ी मार्ग के शीघ्र चौड़ीकरण की मांग की है। साथ ही शिव मंदिर स्थित बैली ब्रिज के पास अस्थायी बैली ब्रिज की मांग की ताकि पर्यटन सीजन में जाम की समस्या से निजात मिल सके। अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि शिव मंदिर के पास बैली ब्रिज पर जाम लग रहा है। इससे पर्यटन सीजन में समस्या और विकराल होगी। ऐसे में बैली ब्रिज के पास जब तक स्थायी पुल का निर्माण नहीं हो जाता है तब तक अस्थायी व्यवस्था की जाए। मसूरी को जोड़ने वाले सभी मार्गों को पर्यटन सीजन से पहले ठीक किया जाए।