फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सम भाव से काम करता है वैश्य समाज’

Thu, 14 Jul 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
वैश्य सम्मेलन में भाग लेते डॉ हर्षवर्धन - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अंतरराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन का तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वैश्य समाज हमेशा सम भाव की दृष्टि से काम करता है।
विज्ञापन


बुधवार को सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वैश्य सम्मेलन की ओर से समाज के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय है। सम्मेलन को समाज के हर तबके के लिए काम करना चाहिए। सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल गुप्ता ने वैश्य सम्मेलन के कार्यों को सबके सामने रखा।

महामंत्री बाबू राम गुप्ता ने कहा कि सम्मेलन की ओर से छात्रों की पढ़ाई में भी मदद की जाती है। वर्ष 2016-17 में दो सौ बच्चों को प्रोत्साहन राशि देने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा के संरक्षक उमेश अग्रवाल ने कहा कि डॉ. हर्षवर्धन ने पोलियो को खत्म करने के लिए काफी काम किया है।
विज्ञापन


मंच का संचालन अमित गर्ग ने किया। कार्यक्रम में अमरकांत गर्ग, राम गोपाल, रवि गुप्ता, विनय गोयल, कमलेश अग्रवाल, विजय गोयल, धनप्रकाश, नितिन, दीप, डीसी बंसल, केके गर्ग, सचिन गुप्ता, विनोद गोयल, विवेक अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें