फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही जगह चले स्त्री रोग विभाग : डॉ. गीता

विज्ञापन
विज्ञापन
I- दून मेडिकल कॉलेज की नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने संभाला पदभार
विज्ञापन

I

I
I

I- दून अस्पताल का किया निरीक्षण, इलाज की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित करने के दिए निर्देशI

दून मेडिकल कॉलेज की नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। पूर्व प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने उन्हें कार्यभार सौंपा। इसके बाद डॉ. गीता जैन ने दून अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कहा कि स्त्री रोग विभाग को एक ही परिसर में चलाना बहुत जरूरी है। यहां पर स्त्री रोग विभाग की ओपीडी, इमरजेंसी, ओटी अलग-अलग हैं।



डॉ. गीता जैन ने इमरजेंसी और ओटी भवन में मरीजों से बातचीत कर उनका हाल जाना। साथ ही स्टाफ से भी बात की। इमरजेंसी के ट्रायज एरिया में पहुंचने के बाद उन्होंने सभी वार्डों का हाल देखा। उन्होंने कहा कि अस्पताल को सुव्यवस्थित किया जाना जरूरी है। अस्पताल में नए भवन का निर्माण कार्य चलने की वजह से मरीजों को परेशानी हो रही है। प्राचार्य ने अस्पताल की इमरजेंसी ओटी और इलेक्टिव ओटी पर भी बात की।
विज्ञापन


इस दौरान एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल, डिप्टी एमएस डॉ. धनंजय डोभाल, इमरजेंसी इंचार्ज डॉ. एनएस बिष्ट, डॉ. कुमार जी कौल, सीपीआरओ महेंद्र भंडारी समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन






Iअस्पताल को जल्द मिलेंगे नए डॉक्टरI



दून मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के इंटरव्यू भी हुए। उम्मीद है कि जल्द अस्पताल को नए डॉक्टर मिल जाएंगे। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। डॉ. गीता जैन ने बताया कि इंटरव्यू के दौरान करीब चार-पांच डॉक्टरों के नाम फाइनल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें