फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डॉ. भानु दुग्गल एचएनबी मेडिकल विवि की नई कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
-राज्यपाल एवं विवि कुलाधिपति ने जारी किया आदेश
विज्ञापन


-वर्तमान में एम्स ऋषिकेश में कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष हैं डॉ. दुग्गल

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। डॉ. भानु दुग्गल हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की नई कुलपति होंगी। शुक्रवार को विवि के कुलाधिपति एवं राज्यपाल ले.जन. गुरमीत सिंह (सेनि) ने उनकी इस पद पर नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया।

जारी आदेश के मुताबिक, डॉ. दुग्गल पांच वर्ष की अवधि या 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक विवि की कुलपति रहेंगी। प्रो. डॉ. भानु दुग्गल वर्तमान में एम्स ऋषिकेश में कार्डियोलॉजी विभाग की अध्यक्ष और प्रोफेसर हैं। इन्होंने एमबीबीएस और एमडी की शिक्षा एम्स नई दिल्ली और डीएम की शिक्षा एएफएमसी पुणे जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से प्राप्त की है। उनके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर का नैदानिक अनुभव है, जिसमें रॉयल ब्रॉम्पटन अस्पताल (लंदन) और क्लीवलैंड क्लिनिक (यूएसए) जैसे संस्थान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीति आयोग में ओएसडी के रूप में स्वास्थ्य नीतियों में योगदान देने वाली डॉ. दुग्गल ने भारत में पहला टीएवीआर केस और इंट्राकोरोनरी इमेजिंग लैब स्थापित कर चिकित्सा क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वे हार्वर्ड विश्वविद्यालय की लोन स्कॉलर भी हैं। अभी तक अस्थायी व्यवस्था के तहत एचएनबी मेडिकल विवि में कुलपति की जिम्मेदारी आयुर्वेद विवि कुलपति डॉ. अरुण त्रिपाठी संभाल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें