फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. अमिता उप्रेती बनीं उत्तराखंड की स्वास्थ्य महानिदेशक, एक अक्टूबर से संभालेंगी कार्यभार

Sat, 28 Sep 2019 10:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डॉ. अमिता उप्रेती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में निदेशक पद पर तैनात डॉ.अमिता उप्रेती अब स्वास्थ्य महानिदेशक होगी। शुक्रवार को शासन ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। एक अक्टूबर से डॉ. उप्रेती महानिदेशक का कार्यभार संभालेंगी। 

विज्ञापन


सचिव स्वास्थ्य नितेश कुमार झा की ओर से जारी आदेश के अनुसार उत्तराखंड प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के तहत निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमिता उप्रेती को महानिदेशक के पद पर नियुक्ति दी गई है। बता दें कि डॉ. आरके पांडे ने एक अगस्त 2019 को डीजी का कार्यभार ग्रहण किया था। लेकिन उनका सेवाकाल मात्र दो माह होने से 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें