फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर के सिद्धांत अनुकरणीय : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के 64वें महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री, विधायकों सहित विभिन्न संगठनों ने उन्हें श्रद्धासुमन कर याद किया। विधानसभा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। बाबा साहेब के सिद्धांत अनुकरणीय हैं। इन्हें हम सभी को आत्मसात करना चाहिए।
विज्ञापन

विधायक देशराज कर्णवाल ने बाबा साहेब के स्मरण की परंपरा विधानसभा स्थापित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और सभी विद्यालयों व महाविद्यालयों में महापरिनिर्वाण दिवस मनाने की अपील की। इस अवसर पर विधायक खजान दास, चंदनराम, मुकेश कोली, पूरणमल फर्त्याल, मीना गंगोला सहित सभी विधायक मौजूद रहे। विधायक देशराज कर्णवाल ने सुबह आठ बजे देहरादून के घंटाघर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए रास्तों पर चलने की अपील की। इस दौरान आशा टम्टा, आकाश दीप, अर्जुन नाथ, रीना, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे। नेताजी संघर्ष समिति ने भी डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान प्रभात डंडरियाल, अरविंद गुप्ता, आरिफ वारसी आदि मौजूद रहे। रोशनी जन सेवा संस्था की ओर से बाबा साहेब को याद किया गया। इस दौरान गीता राम जायसवाल, संजय कुमार, अरिवंद कुमार, विजेंद्र सिंह, कृष्ण चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें