फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ.अजीत कुमार बने भरसार विश्वविद्यालय के नए कुलपति, पंतनगर विवि में थे प्रोफेसर 

Sat, 13 Jul 2019 10:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डॉ.अजीत कुमार कर्नाटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार में डॉ.अजीत कुमार कर्नाटक को कुलपति नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को राजभवन ने नियुक्ति आदेश जारी कर दिया। इससे पहले डॉ.अजीत कुमार गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में एंटोमोलॉजी विभाग में बतौर प्रोफेसर तैनात थे। 

विज्ञापन


सचिव राज्यपाल आरके सुधांशु ने बताया कि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने चयन प्रक्रिया के बाद डॉ.अजीत कुमार कर्नाटक को भरसार विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्त किया है। बता दें कि डॉ.मैथ्यू प्रसाद के कुलपति पद से इस्तीफा देने के बाद से विश्वविद्यालय में स्थायी रूप से कुलपति की नियुक्ति नहीं हो पाई थी।

छह-छह माह के लिए अस्थायी रूप से कुलपति की नियुक्त की जाती रही। डॉ.अजीत कुमार कर्नाटक विश्वविद्यालय के दूसरे स्थायी कुलपति होंगे। हाल ही में गढ़वाल आयुक्त वीवीआरएस पुरुषोत्तम से कुलपति का अतिरिक्त पदभार हटा कर पंतनगर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर तेज प्रताप को दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें