फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डीपीएस विकासनगर ने जीती कॉरपोरेट प्रीमियर लीग

विज्ञापन
कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग की विजेता टीम। स्रोत : आयोजन समिति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरबर्टपुर। क्षेत्र में पछवादून कॉरपोरेट प्रीमियर लीग की आयोजन किया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में डीपीएस विकासनगर ने रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट के अंतर से डीम्स को हरा दिया। अमित नेगी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया।
कॉरपोरेट प्रीमियर लीग में छह टीम ने प्रतिभाग किया, जिनमें डीपीएस विकासनगर, हिमालय ठंडर प्रेमनगर, विदिता फैशन हरबर्टपुर, डीम्स शेरपुर और भट्ट स्पोर्ट्स एकेडमी विकासनगर, सेट ब्लास्टर सेलाकुई ने प्रतिभाग किया। टीमों के खिलाड़ियों का चयन नीलामी से किया गया। फाइनल मुकाबले में डीपीएस विकासनगर ने टॉस जीता। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 145 रन बनाए। डीम्स की टीम स्कोर का पीछा करते हुए 141 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीपीएस विकासनगर की प्रधानाचार्य सोनिया कुमार और डीम्स के एमडी तुषित रावत ने विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट की। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अभिषेक कौशिक, सर्वश्रेष्ठ अमित नेगी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अनिल भट्ट, विकेट कीपर जितेंद्र चौधरी, सर्वश्रेष्ठ फील्डर शिव कंडवाल चुने गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें