फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में पांच लाख रुपए और कार न देने पर विवाहिता के साथ की मारपीट, 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 05 May 2019 06:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला हेल्पलाइन के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामले में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित भोगपुर निवासी पिंकी पुत्री विजयपाल ने महिला हेल्पलाइन में शिकायत कर बताया था कि उनकी शादी आठ मई वर्ष 2017 को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के कुआंहेड़ी गांव निवासी मनोज के साथ हुई थी।

शादी के समय पिता ने सामर्थ्य के अनुसार, दान दहेज दिया गया था, लेकिन पिछले कुछ समय से ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना मारते चले आ रहे थे। पिछले कुछ दिनों से दहेज में पांच लाख रुपये या कार लाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


विवाहिता का आरोप है कि असमर्थता जताने पर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। 18 सितंबर 2018 को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद विवाहिता ने महिला हेल्पलाइन में शिकायत की।

महिला हेल्पलाइन के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने विवाहिता के पति मनोज, ससुर सोमदत्त, जेठ ओमवीर और विकास, जेठानी मिथलेश, मंजू निवासी कुआहेड़ी, ननद संतलेश, नंदोई संजय निवासी न्यामतपुर कोतवाली देवबंद उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें