फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके घर आएगी भाजपा

Sat, 07 Sep 2013 10:57 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नव मतदाताओं को खोजने के लिए भाजपा ने ‘घर-घर चलो’ अभियान तैयार किया है। इस अभियान के तहत पार्टी का मुख्य लक्ष्य बूथ क्षेत्र के युवाओं को जोड़ना है। महानगर भाजपा 10 सितंबर से जिले में यह अभियान शुरु कर देगी।
विज्ञापन


जिला भाजपा की कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को होगी। लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर प्रदेश भाजपा ने जिलों को कार्यक्रम दे दिया है। महानगर कार्यसमिति में बूथ स्तर तक के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी जाएगी।

पढ़ें, भाजपा के दागी नेता हो रहे 'बागी'

भाजपा महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल ने बताया कि बीस सितंबर तक मंडल कार्य समितियां और चौबीस सितंबर तक बूथ कमेटियों का गठन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उन्नीस सितंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। पच्चीस से तीस सितंबर तक शक्ति केंद्रों का सम्मेलन किया जाएगा। इसके बाद नवमतदाता सम्मेलन बीस से तीस अक्टूबर तक होगा। इसके बाद शक्ति केंद्रों के पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


बीस से तीस सितंबर तक संसदीय सम्मेलन होंगे। दिसंबर में रैली निकाली जाएगी। सहगल ने बताया कि सबसे अधिक जोर बूथ पर है। बूथ कमेटी के साथ शक्ति केंद्र भी बनेंगे जिनकी बागडोर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी के हाथ में होगी।
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें