फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जापान के विज्ञान से रूबरू होंगी दून की शिवांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सकुरा एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत विज्ञान में प्रतिष्ठित जापान-एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए देशभर के केंद्रीय विद्यालय के 25 छात्रों का चयन हुआ है। इनमें दून की छात्रा शिवांगी झा भी शामिल हैं। यह सभी छात्र जापान भ्रमण के दौरान वहां के विज्ञान से रूबरू होंगे।
विज्ञापन

जापान में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए शिवांगी शुक्रवार को दून से रवाना हुईं। शिवांगी का चयन होना उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि का परिणाम है। जापान-एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस, जापान और विभिन्न एशियाई देशों के बीच एक सहयोगी प्रयास है। कार्यक्रम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है।
केंद्रीय विद्यालय, एफआरआई की 12वीं की छात्रा शिवांगी देहरादून के बसंत विहार में रहती हैं। शिवांगी के पिता सुभाष झा ने बताया राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता (एसएलईपीसी) में विभिन्न नवीन परियोजनाओं के माध्यम से शिवांगी ने 25 छात्रों में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें