फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पिता पर बेटी से छह साल तक दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति पर अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि उसने बेटी के साथ छह साल तक कई बार दुष्कर्म किया। हिम्मत कर जब बेटी ने मां को यह बात बताई तो वह घर से भाग गया। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए टीम बनाई गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया, क्षेत्र की एक महिला ने बृहस्पतिवार को शिकायत की थी। वह एक दुकान में काम कर घर का खर्च चलाती है। पति घर में ही रहता है। उनका एक बेटा इंटरमीडिएट में पढ़ता है जबकि 15 साल की बेटी 10वीं में पढ़ती है। उनकी बेटी ने तीन दिन पहले बताया कि पिता पांच-छह साल से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। जब वह नौ साल की थी तब पहली बार उसे अपने कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया था। आरोप है कि किशोरी विरोध करती थी तो पिता जान से मारने की धमकी देता था।
महिला के अनुसार, पति उसकी अनुपस्थिति में बच्ची के साथ यह हरकत करता था। महिला ने पति से इस बारे में पूछा तो वह लड़ाई करने लगा। दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ और वह बृहस्पतिवार शाम को घर से भाग गया। कोतवाल ने बताया, पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया गया है जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में टीम लगाई गई है। शनिवार को किशोरी और उसकी मां के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाएंगे। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले एक प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था। लेकिन, बहुत दिनों से कोई काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें