फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: देहरादून की गर्मी ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, फिर 38.9 डिग्री पहुंचा पारा

Sun, 26 May 2024 11:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: इन दिनों मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी अपने तेवर दिखा रही हैं। बीते कुछ दिनों भले ही गर्म हवाओं से राहत मिली हो, लेकिन फिर से चिलचिलाती गर्मी परेशान करने लगी है।
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून की गर्मी ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री पहुंच गया, इससे पिछले तीन साल का रिकॉर्ड टूट गया। मई में अभी तक तीन बार रिकॉर्ड तोड़ तापमान दर्ज किया जा चुका है। पिछले शनिवार को दस साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए तापमान 41 डिग्री पहुंच गया था।

विज्ञापन


इन दिनों मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी अपने तेवर दिखा रही हैं। बीते कुछ दिनों में पर्वतीय जिलों में हुई बारिश के चलते भले ही गर्म हवाओं से राहत मिली हो, लेकिन फिर से चिलचिलाती गर्मी परेशान करने लगी है। आलम यह रहा कि शनिवार को दून की गर्मी ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आंकड़ों पर नजर डाले तो शनिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.9 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले साल 2021 में इस दिन यह 37.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने से उमस भरी गर्मी खूब परेशान कर रही है।

इससे पहले 17 मई को सात साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, 18 मई को गर्मी ने 10 साल का रिकाॅर्ड तोड़ा था। इस दिन तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इसके बाद तो 20 मई तक सुलझाने वाली गर्मी ने दूनवासियों को जमकर परेशान किया।
विज्ञापन


Chardham Yatra : श्रद्धालुओं का आंकड़ा 10 लाख पार, केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विज्ञापन

यह रहा तापमान
शहर          अधिकतम        न्यूनतम
देहरादून       38.9              26.8
पंतनगर        39.5              25.2
मुक्तेश्वर        25.2              14.9
नई टिहरी     27.6              18.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें