फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे जाम से दूनवासी हुए परेशान

Sat, 17 Aug 2013 03:25 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को एक बार फिर मनरेगा कर्मचारियों ने दून के घंटाघर में जाम लगाया। जिससे लगभग एक घंटे तक लोग ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। इस जाम से शहर के एस्लेहॉल चौक, दर्शन लाल चौक और गांधी रोड पर वाहनों के पहिए थम गए।
विज्ञापन


मनरेगा कर्मियों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में लगाए गए इस जाम से दूनवासियों को खासी पेरशानी का सामना करना पड़ा।

ट्रैफिक जाम में फंसी रही स्कूल वैन
हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यह जाम हटा दिया था, लेकिन इसके बावजूद घंटाघर पर काफी देर के लिए लंबा जाम लग गया। छुट्टी का समय होने के कारण बच्चों से भरी स्कूल वैन भी ट्रैफिक जाम में फंसी रही। इस दौरान कार, सिटी बस, विक्रम, लोडर जाम में फंसे रहे।

इससे पहले मनरेगा संगठन कर्मचारियों ने शुक्रवार को राजधानी में जुलूस निकाला था। वेतनमान में वृद्घि को लेकर कर्मचारियों द्वारा यह जुलूस परेड निकाला गया था। घंटाघर पर कर्मियों ने सांकेतिक जाम लगाया था और कहा था कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो वह शनिवार को भी वह जाम लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें