वैज्ञानिक टेस्टिंग सुविधा विकसित करने की तैयारी
दून बासमती के संरक्षण के लिए विकासनगर में सीड बैंक स्थापित करने और वैज्ञानिक टेस्टिंग सुविधा विकसित करने की तैयारी की जा रही है, जिससे किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध हो सके। मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि एक समय 550 हेक्टेयर में होने वाली दून बासमती की खेती घटकर 150-200 हेक्टेयर रह गई थी, जिसे फिर से विस्तार देने के प्रयास जारी हैं। किसानों का कहना है कि प्रशासन और कृषि विभाग के सहयोग से दून बासमती की खेती के प्रति विश्वास बढ़ा है और भविष्य में इसके क्षेत्रफल के साथ किसानों की आय में भी वृद्धि की उम्मीद है।