दून विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई तय की गई है जबकि 18 और 19 जून को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विवि की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश कार्यक्रम, पात्रता, सीटों की संख्या, शुल्क संरचना और आरक्षण नीति से जुड़ी सभी जानकारी विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है। प्रवेश परीक्षा के परिणाम 30 जून को घोषित किए जाएंगे जबकि मेरिट सूची 10 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग, इंटरव्यू और फीस जमा करने की प्रक्रिया 20 से 31 जुलाई 2026 तक चलेगी।
नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम और कक्षाओं का शुभारंभ तीन अगस्त से किया जाएगा। विवि ने साफ किया है कि पीएचडी प्रवेश पीएचडी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश संबंधी सूचना अलग से जारी की जाएगी।