Iदून विश्वविद्यालय की ओर से इस वर्ष हिमालय में जल संरक्षण चाल खाल पर काम करने वाले पद्मश्री कल्याण सिंह रावत को डॉक्टर नित्यानंद हिमालय अध्ययन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह फैसला बृहस्पतिवार को विवि के रिसर्च इनोवेशन सेल की बैठक में लिया गया। वहीं, डॉ. नित्यानंद की जयंती के मौके पर नौ फरवरी को डॉ. नित्यानंद हिमालय शोध एवं अध्ययन केंद्र की ओर से अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें देश-विदेश के शोधार्थी एवं विशेषज्ञ प्रतिभा करेंगे। बैठक में विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, गढ़वाल विवि के पूर्व कुलपति प्रो. एसपी सिंह, प्रो. डीडी चौनियाल आदि मौजूद रहे।I