फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दस हजार घूस लेते सहायक समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iअधिकारी ने आवास दिलाने के नाम पर पीड़ित से मांगे थे 15 हजार रुपये
विज्ञापन

I

Iउत्तरकाशी जिले में तैनात है सहायक समाज कल्याण अधिकारीI
Iविजिलेंस ने उत्तरकाशी में नियुक्त सहायक समाज कल्याण अधिकारी को 10 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अटल आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर अधिकारी ने पीड़ित से 15 हजार रुपये मांगे थे।I
विज्ञापन

Iबृहस्पतिवार को सतर्कता अधिष्ठान को शिकायत मिली कि अटल आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने 15 हजार रुपये मांगे। पीड़ित ने अधिकारी को दस हजार रुपये से ज्यादा ना दे पाने को कहा। इस पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने आवास आवंटन की पत्रावली समाज कल्याण अधिकारी, उत्तरकाशी को प्रेषित करने के एवज में दस हजार रुपये लेकर पुरोला से सोनाली गांव के पास मोरी जाने वाले रास्ते पर बुलाया। इस शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने सहायक समाज कल्याण अधिकारी मोनू कुमार गौतम को दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद टीम ने आरोपी अधिकारी के आवास और अन्य स्थानों पर भी उसकी संपत्ति को लेकर पूछताछ की। वहीं निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरूगेशन ने गिरफ्तार करने वाली ट्रैप टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें