फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: जी-20 के यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम में पीएम मोदी से संवाद करेंगे दून विवि के छात्र और फैकल्टी

Tue, 26 Sep 2023 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

जी-20 के यूनिवर्सिटी कनेक्ट-सफलता का जश्न और आगे का रास्ता प्रोग्राम में पूरे भारत में 75 संस्थाओं का चयन किया गया था।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 के यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दून विवि के छात्रों और फैकल्टी से संवाद करेंगे। सोमवार को दून विवि की टीम दिल्ली पहुंच गई है। इससे छात्रों और शिक्षकों में उत्साह है और उत्तराखंड से सिर्फ दून विवि का चयन किया गया है।

विज्ञापन


जी-20 के यूनिवर्सिटी कनेक्ट-सफलता का जश्न और आगे का रास्ता प्रोग्राम में पूरे भारत में 75 संस्थाओं का चयन किया गया था। इसमें से उत्तराखंड राज्य से केवल दून विवि को उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया गया था। जिसे विवि ने बखूबी निभाया और पिछले वर्ष दिसंबर से विवि में कई प्रोग्राम आयोजित किए गए। अब यूनिवर्सिटी कनेक्ट की सफलता के जश्न में दून विवि को दिल्ली में आयोजित होने वाले जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट: सेलिब्रेटिंग सक्सेस एंड वे फॉरवर्ड कार्यक्रम के लिए विशेष निमंत्रण मिला है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी दून विवि के छात्र और फैकल्टी से संवाद करेंगे।

निवेशक सम्मेलन: उत्तराखंडी लोकगीतों पर झूमा लंदन, प्रवासियों ने सीएम धामी का किया जोरदार स्वागत, तस्वीरें
विज्ञापन


दून विवि की कुलपति प्रो सुरेखा डंगवाल ने कहा कि जी-20 की भारत को अध्यक्षता मिलना अपने आप में गर्व की बात है। इस कार्यक्रम में शैक्षणिक संस्थाओं को सम्मिलित करने से छात्रों के भीतर उत्साह है। एक दिसंबर से विवि में तीन मेगा इवेंट के साथ अन्य कार्यक्रम भी छात्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए संचालित किए गए। जिसके लिए बजट का प्रावधान विदेश मंत्रालय, भारत सरकार और विकासशील देशों की अनुसंधान और सूचना प्रणाली से किया गया।
विज्ञापन


इन कार्यक्रमों में प्रतिष्ठित रिसोर्स पर्सन ने प्रतिभा किया। इसमें पूर्व राजदूत वियतनाम प्रीति सरन, प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित गुप्ता, पूर्व सीएमडी ओएनजीसी डॉ. अलका मित्तल, सचिव, एंड ऑफ टेक्नोलॉजी भारत सरकार प्रोफेसर राजेश गोखले ने छात्रों के बीच इंटरएक्टिव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें