फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून विश्वविद्यालय: गुरु-शिष्यों में हाथापाई, खाने पर लड़ाई, कई दिन से आंदोलनरत छात्रों ने एडमिन ब्लॉक पर जड़ा ताला

Sat, 20 Nov 2021 01:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

विवि में हॉस्टल की मैस व कैफीटेरिया के लिए बिना टेंडर प्रक्रिया के अपने चहेतों को मैस चलाने का कार्य सौंपने का आरोप लगाते हुए विवि के छात्र परिषद से जुड़े छात्र तीसरे दिन यानी शुक्रवार को धरना प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
आंदोलनरत छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून विवि में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद आंदोलन कर रहे छात्रों ने शनिवार को एडमिन ब्लॉक पर ताला लगा दिया। इस दौरान उन्होंने सारे प्रशासनिक अधिकारियों को बाहर कर दिया। मौके पर पुलिस भी पहुंची छात्रों को समझाने का प्रयास करती रही।

विज्ञापन


कुलपति और रजिस्ट्रार पर घपलों का आरोप लगा रहे छात्र
दून विश्वविद्यालय के कुलपति और रजिस्ट्रार पर घपलों का आरोप लगाकर चार दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों की शुक्रवार को शिक्षकों के साथ झड़प हो गई थी। छात्रों ने शिक्षकों पर अभद्रता और मोबाइल छीन कर फेंकने का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में प्रदर्शनकारी छात्रों की ओर से शिक्षकों के खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई है। 

डराने-धमकाने का काम कर रहा  विवि प्रबंधन
विवि में हॉस्टल की मैस व कैफीटेरिया के लिए बिना टेंडर प्रक्रिया के अपने चहेतों को मैस चलाने का कार्य सौंपने का आरोप लगाते हुए विवि के छात्र परिषद से जुड़े छात्र प्रदर्शन के तीसरे दिन यानी शुक्रवार को धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर के साथ कुछ शिक्षक प्रदर्शनकारी छात्रों से बात करने आए और प्रदर्शन समाप्त करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


परिषद के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बातचीत के दौरान वह अपने फोन से वीडियो बना रहे तो शिक्षक ने उनके हाथ से फोन छीन फेंक दिया और उनके साथ झड़प करने लगे। माहौल बिगड़ता देख कुछ देर में पुलिस भी विवि परिसर में पहुंच गई।

छात्रों ने विवि प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि विवि प्रबंधन हमारी मांगों का समाधान करने के बचाए हमें डराने-धमकाने का काम कर रहा है। जिससे गुस्साए छात्रों ने शिक्षकों के खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराने के बाद विवि की प्रशासन भवन में ताला जड़ दिया। प्रदर्शनकारी छात्रों और शिक्षकों के बीच हुई झड़प का वीडियो दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें