अब तक बांटा जा चुका 50 प्रतिशत जमीन का मुआवजा
प्रोजेक्ट इंजीनियर सुमीत सिंह ने बताया कि अब तक मुआवजा बांटने का काम 50 प्रतिशत तक पूरा किया जा चुका है। प्रोजेक्ट के तहत भीड़भाड़ वाले शहर पांवटा साहिब, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई और सुुद्धोवाला को बाईपास करते हुए करीब 22 किमी लंबाई का ग्रीन फील्ड तैयार किया जा रहा है। इस हिस्से में काम शुरू कर दिया गया है। नए मार्ग के बनने से दून-पांवटा की दूरी पांच से सात किमी तक कम हो जाएगी। इससे मार्ग पर चलने वालों के समय और ईंधन की बचत होगी।
ईंधन के साथ समय की होगी बचत
इस परियोजना के निर्माण से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल से उत्तराखंड आने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। उनके समय के साथ ही ईंधन की भी बचत होगी। ग्रीन फील्ड रोड पर सफर करते हुए लोग करीब पौने दो घंटे की दूरी को महज 35 मिनट में पूरा कर पाएंगे।
देहरादून-पांवटा साहिब फोर लेन हाईवे के पैकेज टू के बाद अब 15 अप्रैल से पैकेज वन में भी काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ जमीन अधिग्रहण को करीब 50 प्रतिशत तक मुआवजा भी बांट दिया गया है। आने वाले दिनों में काम बहुत तेज गति से होगा। एनएचएआई के इंजीनियर हर काम की बारीकी से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। - पंकज मौर्य, परियोजना निदेशक, एनएचएआई