देहरादून। 122 करोड़ से होने होने वाले रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट एंड ब्यूटीफिकेशन का कार्य रेलवे मुख्यालय से स्वीकृति के बाद शुरू हो जाएगा। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कार्य शुरू सितंबर से होने की संभावना है।
एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में एमडीडीए और रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए) के बीच एमओयू साइन हो चुका है। दून रेलवे स्टेशन का क्षेत्र कुल 70,000 वर्ग मीटर है। जिसे दो हिस्सों में बांटा गया है। पहले में रेलवे स्टेशन और उसके ट्रैक हैं, जबकि दूसरे में दूसरे खंड में रेलवे स्टेशन के आसपास का क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल करीब 22,000 स्क्वायर मीटर है। इसमें आवासीय, व्यावसायिक आदि कई कार्य होने हैं। इतना ही नहीं दून रेलवे स्टेशन को हर्रावाला रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी व जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा।
ये कार्य होंगे
मल्टीलेवल पार्किंग, पुलिस चौकी, टैक्सी स्टैंड का मॉडर्नाइजेशन, मल्टीप्लेक्स, 4 स्टार होटल, रेस्टोरेंट, किड्स जोन, चेक इन प्वाइंट्स, फूड कोर्ट, मॉडर्न टिकट एंड रिजर्वेशन काउंटर्स, रेस्ट रूम, डॉरमेट्री फैसिलिटी, लेटेस्ट एटीएम सेंटर्स, रेलवे गेस्ट हाउस, रेलवे वर्कर्स के लिए अपार्टमेंट, एमआईजी फ्लैट्स का निर्माण आदि।