फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दूसरे दिन भी दून के खिलाड़ियों का जलवा बरकरार

विज्ञापन
आमवाला ​स्थित बहुद्देशीय क्रीड़ा हाल में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजि
विज्ञापन
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के दूसरे दिन दून के खिलाड़ियों का जलवा बरकरार रहा। मंगलवार को जूडो और तीरंदाजी में दून ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन




आमवाला स्थित बहुउद्देशीय हॉल में जूडो 66, 73, 60 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले खेले गए। जबकि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में तीरंदाजी 30 मीटर के मैच हुए। अंडर-19 बालक जूडो 66 किलोग्राम भार वर्ग में देहरादून के आदित्य चमोली ने पहला, हरिद्वार के विनय ने दूसरा और ऊधमसिंह नगर के आकाश व नैनीताल के रविंद्र सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि 73 किलोग्राम भाग वर्ग ऊधमसिंह नगर के विराज ने पहला, देहरादून के ईशांत ने दूसरा, पिथौरागढ़ के प्रणव के भट्ट व चंपावत के राहुल तीसरे स्थान पर रहे। 60 किलोग्राम भार वर्ग में देहरादून के हिमांशु पहले, ऊधमसिंह नगर के शिवराज दूसरे व चंपावत के आयुष व नैनीताल के प्रियांशु मेहता तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं, अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग की तीरंदाजी प्रतियोगिता में देहरादून के अक्षत शर्मा व हरिद्वार की जीविका चौहान पहले, पौड़ी के देवांश व हरिद्वार की वर्णिका दूसरे और ऊधमसिंह नगर के अंश हरोला व हरिद्वार की रोहिणी राणा तीसरे स्थान पर रही। जबकि इंडियन ओलंपिक राउंड में देहरादून के सुदामा कुमार व हरिद्वार की वर्णिका पहले, ऊधमसिंह नगर के रुद्रप्रताप व हरिद्वार की रोहिणी राणा दूसरे और देहरादून के अक्षत शर्मा व हरिद्वार की जीविका चौहान तीसरे स्थान पर रही। जूडो के विजेता खिलाड़ियों को खेल मंत्री रेखा आर्या ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा, प्रदेश में अब मजबूत खेल ढांचा विकसित हो चुका है और गंभीरता से खेलों में जुटे युवाओं का भविष्य सुरक्षित है। उन्होंने खिलाड़ियों से 2030 राष्ट्रमंडल खेल और 2036 ओलंपिक की तैयारी अभी से शुरू करने का आह्वान किया। इस मौके पर विभागीय अधिकारी व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें