फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग लगा जाम, एक घंटे फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। रविवार देर शाम नगर के मेन बाजार से होकर गुजरने वाले देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। एक घंटे के बाद स्थिति सामान्य हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। शाम छह बजे जाम लगना शुरू हुआ था। कुछ ही देर में दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर औद्योगिक क्षेत्र के गेट नंबर एक, गेट नंबर दो, जमनपुर, पीठ वाली गली, निगम रोड समेत सभी मार्गों पर वाहन फंस गए। इसके अलावा नगर की मुख्य मार्ग से निकलने वाली छोटी-छोटी गलियों और सड़कों पर भी जाम की स्थिति रही। वाहन सवार व स्थानीय निवासी खुद ही वाहनों को निकलवाने में जुट गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे के प्रयासों के बाद जाम खुलवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें