फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बिजली के बार-बार लग रहे कट से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- कालसी के गांवों में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था गड़बड़ाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी। तहसील मुख्यालय के आसपास स्थित बाजार और आवासीय क्षेत्रों में एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा गई है। इससे स्थानीय लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की आपूर्ति में आ रही समस्या के कारण सरकारी कार्यालयों और बैंकों आदि में कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र के तहसील मुख्यालय, कालसी बाजार, जामनसोत, आम बाग, जोहड़ी, कालसी गेट, हरिपुर, व्यास नहरी, व्यास भूड़ आदि क्षेत्रों में प्रतिदिन दिन और रात में बार-बार बिजली के कट लग रहे हैं। स्थानीय निवासी कुंवर सिंह, आशा देवी आदि का कहना है कि ऊर्जा निगम से बार-बार शिकायत की जा रही है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। विद्युत वितरण खंड के सहायक अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि ढकरानी स्थित पावर हाउस में मरम्मत कार्य के चलते थोड़ी समस्या आ रही है। शीघ्र ही अव्यवस्थाओं को ठीक करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें