नई शिक्षा नीति को विभिन्न कक्षाओं के पाठ्यक्रमों में समायोजित करने के विषय पर मंथन शुरू हो गया है। इस विषय पर सीबीएसई बोर्ड से जुड़े प्राचार्यों और विषय विशेषज्ञों-शिक्षाविदों ने मंथन किया है और अपने सुझाव पेश किए। शिक्षकों ने कहा, मंथन से निकले सुझाव सरकार तक पहुंचाए जाएंगे।
रिंग रोड स्थित एक होटल में फुल मार्क्स पब्लिशिंग हाउस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा निदेशक बंशीधर तिवारी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। दून विवि की कुलपति सुरेखा डंगवाल ने बताया, किस तरह नई शिक्षा नीति को नए पाठ्यक्रम में ढाला जाना चाहिए कि देश में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़े और विद्यालयों में शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार हो इस पर चर्चा की गई। इस दौरान सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत आदि मौजूद रहे।