फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज बनेगा एबीडीएम की मॉडल फैसिलिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
- लाइन से छुटकारा के लिए मरीज क्यूआर कोड से करेंगे पंजीकरण व भुगतान
विज्ञापन

- डिजिटाइजेशन की दिक्कतें दूर करने को कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) की मॉडल फैसिलिटी के रूप में तैयार किया जाएगा। व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण व कालेज प्रशासन की संयुक्त बैठक में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। लाभार्थियों को कतारों से मुक्ति दिलाने के लिए अस्पताल में एबीडीएम का अलग काउंटर लगाने व परिसर में जागरूकता गतिविधियों पर जोर दिया गया।
मेडिकल कालेज के चिकित्सा अधीक्षक डा. रविंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में एबीडीएम की प्रबंधक प्रज्ञा पालीवाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के निर्देशों के अनुरूप दून मेडिकल कॉलेज को एबीडीएम की मॉडल फैसिलिटी के रूप में प्रस्तुत किया जाना है। यहां मरीज क्यूओर कोड के माध्यम से पंजीकरण व भुगतान करेंगे। कर्मचारियों के हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स रजिस्ट्री (एचपीआर) को अनिवार्य किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि अस्पताल में क्यूआर कोड से पंजीकरण कराने के लिए अलग से कांउटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में एबीडीएम की सुविधाओं के बारे में प्रचार प्रसार किया जाएगा। क्यूआर कोड के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का आसानी व बेहतर ढंग से उपयोग किया जा सकता है। यदि डिजिटल उपयोग में कहीं आ रही हैं तो उन्हें दूर करने के लिए एबीडीएम की ओर से अस्पताल कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक ने कहा, दून को मॉडल फैसिलिटी बनाने के लिए जो भी जरूरी प्रयास होंगे, उन्हें प्राथमिकता के साथ अमल में लाया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि फार्मेसी व प्रयोगशालाओं का भी एबीडीएम में पंजीकरण कराया जाएगा, उन्हें आभा के जरिए मरीजों का पंजीकरण करना होगा। इसके लिए प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बैठक में दून मेडिकल कॉलेज के एएमएस डाॅ. एनएस बिष्ट, विनोद नैनवाल, दिनेश रावत, नितेश यादव, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण से रमेश नेगी, संतोष बिष्ट, नवीन शुक्ला, नवीन चमोली मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें