फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बप्पा के स्वागत को दून तैयार, घरों-पंडालों में कल होंगे विराजमान

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIपंडालों में अलग-अलग स्वरूपों में नजर आएंगे बप्पा, मूर्तिकारों ने बनाई मूर्तियां
I
I
I
Iराजधानी दून में गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शहर में बप्पा के स्वागत के लिए पंडालों को भव्य रूप दिया जा रहा है।
I
Iशनिवार को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश घरों और पंडालों में विराजमान होंगे। इसके साथ ही हर दिन कार्यक्रम होंगे। पंडालों को तैयार करने का काम अंतिम चरणों में है। बप्पा की मूर्ति को भी भव्य रूप दिया गया है। पंडालों में इस बार बप्पा अलग-अलग स्वरूपों में नजर आएंगे। मूर्तिकारों ने भगवान गणेश की मूर्ति में हनुमान, श्रीराम-लक्ष्मण, भगवान शिव-कृष्ण की आभा दी है। क्लेमेंटटाउन में श्री शिव रघुनाथ मंदिर में गणेश उत्सव को लेकर पंडाल को सजाया जा रहा है। सचिव मोहन जोशी ने बताया कि गणेश उत्सव की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। शनिवार को भगवान गणेश पूजा-अर्चना के साथ पंडालों और घरों में विराजमान होंगे।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iहर दिन प्रस्तुति देगी मंडली, 9 फीट की मूर्ति होगी स्थापित
I
I
I
Iगणपति युवा सेवा समिति डांडीपुर, मन्नूगंज की ओर से हकीकतराय पार्क में इस बार 20वां गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यहां सात सितंबर को बप्पा विराजमान होंगे। इसके बाद हर दिन कार्यक्रम होंगे। यहां हर दिन मंडली प्रस्तुति देगी। पंडाल में इस बार यहां 9 फीट की मूर्ति स्थापित की जाएगी। कलकत्ता के मूर्तिकार ने इस मूर्ति को स्वरूप दिया। समिति के मुकेश प्रजापति ने बताया कि 20 साल पहले इस गणपति महोत्सव शुरू हुआ था। पहले काफी छोटे स्तर पर कार्यक्रम होता था। I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें