फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक वर्ग में दून तो बालिका में पौड़ी ने मारी बाजी

विज्ञापन
पवेलियन मैदान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता हुई देहरादून लड़कों की टीम ।
विज्ञापन
कबड्डी स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से चल रही अंडर-19 अंतरराज्यीय जूनियर वर्ग बालक-बालिका प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल हुआ। बालक वर्ग में देहरादून तो बालिका वर्ग में पौड़ी की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला देहरादून और पौड़ी के टीम के बीच खेला गया। जिसमें देहरादून की टीम ने पौड़ी को 43-25 से शिकस्त दी। वहीं, बालिका वर्ग में भी पौड़ी और देहरादून के बीच फाइनल मैच हुआ। जिसमें पौड़ी ने दून की टीम को करीबी मुकाबले में 43-40 से हराया। मुख्य अतिथि विधायक मुन्ना सिंह चौहान व युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष जितेंद्र रावत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस बीच कुंदन सिंह व भजनदास की टीमों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान अर्जुन सिंह राठौर, रणवीर राठौर, कुंवर राय, सागर शंकर रावत, प्रदीप राज सिंह, संतराम चौहान, लेखराज तोमर, गंभीर सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

पवेलियन मैदान आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में आपस में प्रतिभाग करती हरिद्धार और चंपावत की टीम ।

पवेलियन मैदान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता हुई पौढ़ी की बालिकाओं की टीम ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें