फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द, मंगलवार को नहीं चलेगी

Mon, 21 May 2018 09:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
रेलवे ने हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस को मंगलवार के लिए रद्द कर दी है। करीब 15 घंटे से अधिक देरी से चलने के कारण हावड़ा से ही इस ट्रेन को रद्द किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को हावड़ा एक्सप्रेस निर्धारित समय से साढ़े सात घंटे देरी से देहरादून पहुंची। पिछले एक महीने से हावड़ा रूट की ट्रेनों के घंटों लेट चलने के कारण यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

स्टेशन अधीक्षक सीता राम सोनकर ने बताया कि हावड़ा से देहरादून आने वाली (13009 अप) मंगलवार को रद्द की गई। जिससे देहरादून से चलने वाली हावड़ा एक्सप्रेस (13010 डाउन) भी नहीं चलेगी। मुगलसराय, पटना समेत कई जगह पर लाइन का मरम्मत कार्य चल रहा है। जिस वजह से हावड़ा एक्सप्रेस रोजाना घंटों लेट पहुंच रही है। टाइम सही करने के लिए रेलवे ने हावड़ा एक्सप्रेस को एक दिन के लिए रद्द किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को हावड़ा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े सात घंटे देरी से आई। इसके बावजूद भी देहरादून से हावड़ा एक्सप्रेस को निर्धारित समय पर रवाना किया गया। इसके अलावा जनता एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे व इलाहाबाद से आने वाली लिंक एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे देरी से पहुंची। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें