फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून के होटल व्यवसाई नहीं देंगे चीनी पर्यटकों को कमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
- चाइनीज फूड के साथ ही चीन निर्मित उत्पादों का भी किया बहिष्कार माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। शहर के एक प्रमुख होटल व्यवसायियों की एसोसिएशन ने चीन के पर्यटकों को अपने होटलों में कमरे न देने का निर्णय लिया है। साथ ही सभी ने इस बात पर भी सहमति जताई कि अपने होटलों में चीनी उत्पादों और खाद्य वस्तुओं को भी नहीं रखेंगे। सोमवार को इसे लेकर दून होटल ओनर्स एसोसिएशन की त्यागी रोड स्थित होटल अभिनंदन में एक आपात बैठक हुई। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सिर्फ कोर कमेटी के सात सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सबसे पहले चीन सीमा पर शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके बाद निर्णय लिया गया कि चीन के विरोध स्वरूप वहां के निवासियों को कोई भी होटल व्यवसायी अपने होटलों में नहीं ठहराएगा इसके साथ ही होटलों में न तो चाइनीस फूड बनेगा और नहीं चीन निर्मित उत्पादों को रखा जाएगा। कोर कमेटी के सदस्यों ने मोबाइल पर ही बाकी सदस्यों को भी इस बारे में अवगत कराया। जिस पर एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने एक सुर से सहमति जताते हुए उसका पालन करने की बात कही। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि चीन के विरोध स्वरूप यह आपात बैठक बुलाई गई थी। जिसमें लिए गए निर्णय से एसोसिएशन के सभी सदस्य सहमत हैं। उनकी एसोसिएशन में शहर के लगभग 25 प्रमुख होटल शामिल हैं बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता, महासचिव विजय टंडन, कोषाध्यक्ष राकेश मित्तल, मनदीप डंग, विजय गोयल आदि मौजूद थे। - मनीष भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें