फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दूसरों की जिंदगी बचाने आए आगे, 42 ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की दून शाखा और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में 42 यूनिट रक्तदान हुआ। आईएमए की टीम ने रक्तदाताओं की जांच की और रक्त एकत्र किया।
विज्ञापन

रविवार को कनिष्क अस्पताल में आयोजित शिविर का उद्घाटन अस्पताल के संस्थापक वरिष्ठ गैस्ट्रो सर्जन डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता और सह संस्थापक वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋतु गुप्ता ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं को बताया कि आपका दिया हुआ रक्त किसी की जान बचा सकता है। रक्तदान से कमजोरी नहीं आती। तीन महीने बाद दोबारा रक्तदान किया जा सकता है। रक्तदान करने से नया खून जल्दी बन जाता है और हार्टअटैक का खतरा भी कम हो जाता है।
देहरादून शाखा के पदाधिकारियों ने बताया कि माथुर वैश्य समाज की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 100 शिविर रविवार को आयोजित किए गए। शिविर में देहरादून शाखा के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, माथुर वैश्य के कैंप कोऑर्डिनेटर रजनीश गुप्ता व राजीव गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान कीर्ति गुप्ता, युगांशी गुप्ता, अखिल गुप्ता, रोहन गुप्ता, प्रदीप पैनुली, गौरव चौधरी, दीपक पासवान, मोहित शर्मा, रजत सैनी, सागर, प्रदीप, सुनील और तनुज समेत अन्य ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें