दून अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। बल्लीवाला चौक निवासी संदीप कोहली ने बताया कि बीती 8 मई को उनकी माता सुमन कोहली (77) के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी मिली।
प्राइवेट अस्पताल में कोविड का इलाज नहीं होने के कारण उन्हें दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था।
स्टाफ बातों में व्यस्त, डॉक्टर एक बार राउंड पर आते हैं
संदीप कोहली का आरोप है कि आईसीयू में लगातार चहलकदमी रहती है। नर्सिंग स्टाफ बातों में इतना व्यस्त रहता है कि उठकर मरीजों को देखते तक नहीं हैं। उन्होंने बताया कि मां की देखरेख के लिए दो अटेंडेंट भी लगाए थे, लेकिन वे आईसीयू के बाहर रहते थे।
डॉक्टर सिर्फ एक बार राउंड पर आते थे, जिसके बाद उनका अता-पता नहीं रहता था। संदीप ने बताया कि डॉक्टर ने करीब 10-12 टेस्ट करवाए थे, लेकिन रिपोर्ट दो-तीन दिन बाद आई। 13 मई को उनकी मां की मौत हो गई, जबकि कई जांचों की रिपोर्ट मौत के दो दिन बाद 15 मई तक भी नहीं आ पाईं।
ये भी पढ़ें...Exclusive: देहरादून से काठगोदाम तक वंदे मेट्रो चलाने की तैयारी, जून के अंत तक सामने आएगा डिजाइन
सीएम पोर्टल पर जो शिकायत आती है वह एक सप्ताह में हमारे पास आ जाती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी।
-डॉ. यूसुफ रिजवी, एमएस, दून अस्पताल