फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल भी पूरी नहीं होगी दून अस्पताल की ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
दून अस्पताल की नई ओपीडी इस साल भी पूरी तरह से शुरू नहीं हो सकती है। निर्माण करने वाली यूपी निर्माण निगम बार बार बजट बढ़ाने की मांग कर रहा है, जिससे निर्माण अधूरा है। इससे पहले निगम ने निर्माण दरों को पुराना बताते हुए इन्हें बढ़ाने की मांग की थी। निगम की ओर से मांगे गए बजट को कम करने पर विभाग में माथापच्ची चल रही है, लेकिन अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं हो सका है।
विज्ञापन

दून मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत अस्पताल की नई ओपीडी के निर्माण को वर्ष 2014 में कुल 45.53 करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ था। इसके तहत तहसील चौक पर नई ओपीडी का निर्माण शुरू हुआ था। वर्ष 2018 के अंत तक इस ओपीडी के दोनों ब्लॉकों को शुरू हो जाना था, लेकिन इसी बीच निगम ने काम को धीमा कर दिया। निगम ने पिछले दिनों फरवरी में तर्क दिया कि निर्माण की दरें पांच साल पुरानी हैं, लिहाजा इन्हें बढ़ाया जाए। इसके लिए दरों को चिकित्सा शिक्षा विभाग को दिया भी गया। इस प्रस्ताव को विभाग ने शासन भेजा, लेकिन वहां से इसकी जरूरत को महसूस नहीं किया गया। लिहाजा, निगम ने अब बजट बढ़ाए जाने की मांग कर दी।
यूपी निर्माण निगम ने अब इस बजट को 45.53 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 65 करोड़ रुपये करने की मांग की। दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि इस बजट का अवलोकन किया जा रहा है। इसे कम करने पर विचार चल रहा है। निगम को विभाग के द्वारा लगभग सारा पैसा दिया जा चुका है। बावजूद, इसके निगम तरह तरह से कभी बजट बढ़ाए जाने तो कभी दरें बढ़ाए जाने की मांग करने लगा। ओपीडी का निर्माण भी लगभग 20 फीसदी से भी ज्यादा बचा है, जबकि बजट 95 फीसदी दिया जा चुका है। ऐसे में इस साल भी ओपीडी पूरी तरह से नहीं बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें