फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल में एक फरवरी से भर्ती हो सकेंगे सामान्य मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का प्रसार कम होने के चलते राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक फरवरी से सामान्य मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। फिलहाल ऑपरेशन नहीं होंगे।
विज्ञापन

बता दें, पिछले साल मार्च में कोरोना की दस्तक के बाद दून अस्पताल को कोविड-अस्पताल में बदल दिया गया था। इसके बाद से यहां कोरोना संक्रमित मरीजों का ही उपचार किया जा रहा था। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि सामान्य आईपीडी (इंडोर पेशेंट डिपार्टमेंट) को चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है। कोविड और नॉन कोविड मरीजों के लिए अलग-अलग चिकित्सक व स्टाफ की व्यवस्था रहेगी। इससे मरीजों व स्टाफ को भी दिक्कत नहीं होगी। डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री को व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हर तीसरे दिन आईपीडी की समीक्षा की जाएगी। इसके आधार पर ही अन्य विभागों की आईपीडी खोलने पर निर्णय लिया जाएगा। वहीं दून अस्पताल में सीटी एंजीयोग्राफी शुरू कर दी गई है। बृहस्पतिवार को पहली बार मरीज के दोनों हाथों की एंजीयोग्राफी की गई। रेडियोलॉजी प्रभारी महेंद्र भंडारी ने बताया कि जो जांच निजी लैब में 15 हजार रुपये में होती है, वह यहां पर चार हजार रुपये में होगी। सीटी स्कैन की सुविधा भर्ती एवं इमरजेंसी मरीजों के लिए 24 घंटे उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें